भारत की तलाश

 

Monday, April 7, 2008

बहन के अश्लील फोटो तैयार कर, भाई ने किया ब्लैकमेल

ये अपुन का इंडिया है, जहाँ एक 'भाई', बहन को ब्लैकमेल करता है! पहली बार फोटो से छेड़छाड़ कर एक युवती को ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला साइबर क्राइम के तहत दर्ज किया गया है। युवती को उसका कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा चचेरा भाई ब्लैकमेल कर रहा था।

नवभारत टाइम्स की ख़बर के अनुसार, थाना न्यू आगरा क्षेत्र में बिजली कंपनी के एक अधिकारी रहते हैं। फरवरी में उनकी इकलौती बेटी की शादी हुई थी। शादी में उनके भाई का बेटा भी शामिल हुआ था। वह देहरादून में कंप्यूटर इंजीनियरिंग कर रहा है। बताया जाता है कि शादी में जयमाला के बाद स्टेज पर उसने अपने मोबाइल से वधू के फोटो खींच लिए थे। शादी के बाद जूही (परिवर्तित नाम) के ससुराल में एक फोन कॉल पहुंचा। फोन उसी 'भाई' ने किया था। उसने अपने जीजा को एक ई-मेल आईडी और पास वर्ड बताते हुए इसे चेक करने का आग्रह किया।

जीजा ने इस ई-मेल आईडी को खोला तो वह सन्न रह गए। कंप्यूटर पर उनकी पत्नी के अश्लील फोटो थे। उन्होंने अपनी पत्नी और ससुर को सारे मामले की जानकारी दे दी। चचेरे भाई के कारनामे का पता चला तो जूही के होश उड़ गए। जूही के पिता ने अपने भाई को सारे मामले की जानकारी दी। इस बात का पता जब 'भाई' को चला तो उसने अपनी चचेरी बहन को धमकाना शुरू कर दिया और अपने ताऊ से रुपये मांगने लगा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ आईटी ऐक्ट की धारा 66/70 और 506 आईटीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

8 comments:

Dinesh Malviya said...

ise aap bhai se sambodhit kyon kar rahe hain..... Rishte ko aap badnam karna chahte hain kya,,,, kya aapko nahin pata kafi log headline padkar chhod dete hain. usi ko khabar man lete hain. aise kitnon ke man men aapkee is headline ka kya prabhav pada hoga.... lagta hai aapke man men bhai-bahan ke rishton ka samman nahin hai...jo aap ise masaledar dhang se batane baith gaye...

Anonymous said...

Reportar kee tao rojee-totee hai,,, kya aapkes liye is masle ko bhai-bahan se sanbodhit kana uchit thaa. ?
bhartiy bhai esa karte hain yah neech shabd kahne ka aapko adhikar kisne diya......
khabar kee hading sharmnak hai...

दिनेशराय द्विवेदी said...

गिरावट की हद है।

Anonymous said...

kanoon lachile hone se ye sab hota hai. dekhne main chhote apradh hote hue bhi aise apradh gambhir hote hain or inki saza bhi gambhir honi chahiye. lekin aisa nahin hai.kayonki ye mera india hai.

Udan Tashtari said...

इन्सानियत शर्मसार हुई.

बलबिन्दर said...

दिनेश जी, क्या आप खून के रिश्ते वाले चचेरे भाई को भाई के रिश्ते में नहीं मानते?
आखिर आपकी आपत्ति सम्बोधन में ही है ना या फिर खबर के प्रस्तुतिकरण के ढ़ंग में?
शीर्षक तो मात्र दी गयी खबर का संक्षिप्तीकरण साधन है, खबर नहीं। वैसे आपका, खबर के बारे में क्या कहना है?
वह तो गनीमत है कि किसी मर्यादा के चलते मैंने प्रभावितों के नाम, काम, स्थान नहीं दर्शाये, वरना वह सब तो नवभारत टाइम्स में दिया ही गया है।
खबर के बारे में आपकी प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा सभी आने वालों को रहेगी।
और अडवानी जी, खबर की हैडिंग आपको शर्मनाक लगी, खबर नहीं!?

agmkgb88 said...

This is very bad thing used by net because i think if i used net in good manner than here's so many good things to exchange them

chaturvedi said...

adrniy balvindar jee mere samajh me to ye aaraha hai ki aap agar iske khilaph kuchh awaj uthate to achha hota dekhiye ap ne sirsak jo diya haii usaki jagah sirsak dee agar ki LADKI KI ASLIL PHOTO LADKE NE TAIYAR KAR BLAKMAIL KIYA TO ,achha hota lekin bahan bhai ye bahut galat hai pls ise sudhar karen comment ke khilaph laden nahi khabar bahut hi sarmanak hai wo bhai nahi ho sakta chahera kya use bhai ka role hi ada nahi karana jivan me wo to manusya ke rup me kutta hai kyunki kutte hi nahi pahachante riste khiar agar maine kuchh galat likha hai to pls achhai ke liye batayen