भारत की तलाश

 

Thursday, December 3, 2009

केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री के पांच सितारा होटल का बिल 37 लाख रुपए

तृणमूल कांग्रेस कोटे से केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री सुल्तान अहमद को पांच सितारा होटल खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। वे छह माह से अशोका होटल में हैं और उनका 37 लाख रुपए तक पहुंच गया है।

केंद्रीय मंत्री के एक करीबी ने बताया है कि पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने उनसे कहा है कि वे होटल का बिल चुकाएं। अहमद पहली बार सांसद बने हैं और उन्हें मंत्री वाला बंगला अलॉट हुआ है। सीपीडब्लूडी ने उसे तैयार नहीं करवाया है इसलिए वे उसमें जा नहीं पा रहे।

मंत्री बनने से पहले वे आईटीडीसी के सम्राट होटल में एक माह रहे थे। अहमद ने बताया कि उन्हें अभी तक बिल नहीं मिला है।

4 comments:

विवेक रस्तोगी said...

36 करोड़ नहीं है, ३७ लाख है।

pryas said...

होटल का बिल 36 करोड नहीं 37 लाख है.

बलबिन्दर said...

चलिए 37 लाख ही सही :-)

राजीव तनेजा said...

36 करोड़ शायद पोस्ट पे ज़्यादा हिट्स पाने के लिए लिखा है :-)