भारत की तलाश

 
Showing posts with label मतदाता सूची. Show all posts
Showing posts with label मतदाता सूची. Show all posts

Tuesday, November 25, 2008

टाटा स्टील्स के प्रबंध निदेशक पुरूष नहीं बल्कि एक महिला है !

एक ऐसा अनूठा नमूना सामने आया है, जिसने दुनिया की छठी सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी ‘टाटा स्टील्स’ के प्रबंध निदेशक बी. मुत्थुरमण जैसे अतिविशिष्ट व्यक्ति को पुरूष की बजाय, महिला और उनकी पत्नी श्रीमती सुमति मुत्थुरमण को महिला से पुरूष बना दिया। भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था का बेहद महत्वपूर्ण चुनावी दस्तावेज तथा आधार कही जाने वाली मतदाता सूचियों में गड़बड़ी का यह वाकया झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में पेश आया है जिसके जिला मुख्यालय जमशेदपुर में टाटा स्टील समेत टाटा समूह की अनेक कंपनियों का गढ़ है।

पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए हाल में तैयार मतदाता सूची में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या-193 के क्रम संख्या-462 पर बाजाप्ता तौर पर मुत्थुरमण की तस्वीर लगी है, लेकिन उनका नाम विमला देवी बताया गया है और लिंग महिला। इसी सूची के क्रम संख्या-474 में श्रीमती सुमति मुत्थुरमण की तस्वीर लगी है पर उनका नाम दुधनाथ साह (पुरूष) बताया गया है।

पूर्वी सिंहभूम के उपजिला निर्वाचन पदाधिकारी विपिन बिहारी ने फोटो में हुई गड़बड़ी की बात स्वीकार करते हुए कहा कि इसका कारण फोटो पहचान-पत्र बनाने के दौरान हुई चूक है। उन्होंने बताया कि दरअसल मतदाता सूची में फोटो लगाने का काम वर्ष 2004 के बाद शुरू हुआ है पर फोटो पहचान-पत्र इससे पहले के बने हुए हैं। उस दौरान मुत्थुरमण और विमला देवी को एक ही कार्ड संख्या जेवीएन-1545873 मिल जाने के कारण मतदाता सूची में गलत फोटो लग गया। ऐसा ही उनकी पत्नी की तस्वीर के साथ भी हुआ है। उन्होंने इस भूल को सुधारने की भी बात कही।