उसके साथ एक जमाने में बंदूकधारी चलते थे। हर वक्त अपनी बात बेबाकी से रखने और छात्रों के हक में लड़ने वाली सोना आजकल गंदे कपड़े पहने विक्षिप्त अवस्था में लखनऊ की सड़कों पर घूम रही है। आज उसका हाल पूछने वाला कोई नहीं है।
सोना वर्मा की कहानी दिल्ली की मॉडल गीतांजलि नागपाल से काफी मिलती-जुलती है। लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता शांतनु शर्मा और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स आर्मी के कुछ कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों सोना वर्मा को छत्रपति साहूजी महाराज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के मानसिक रोग विभाग में दाखिल कराया। कई दिन अस्पताल में गुजारने के बाद भी सोना अभी तक सामान्य नहीं हो पाई थी। वह दिनभर बड़बड़ाती रहती है। फिलहाल उसकी हालत बेहतर बताई जा रही है। हालांकि उसे अस्पताल में भर्ती करवाने वाले पूर्व छात्र नेता शांतनु का कहना है कि केजीएमयू के डाक्टर उसके इलाज में लापरवाही बरत रहे हैं। शांतनु शर्मा, सोना की इस हालत के पीछे पूर्व कुलपति आर. पी. सिंह द्वारा सोना को विश्वविद्यालय से निष्कासित करके उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने को मुख्य वजह मान रहे हैं।
लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति आर। पी. सिंह और कुलानुशासक ए. एन. सिंह की सहमति के बाद वर्ष 2006 में सोना वर्मा के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामले दर्ज कर जेल भिजवा दिया था। उस समय सोना बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उधर ए. एन. सिंह ने इन आरोप को गलत बताते हुए कहा कि जो भी विश्वविद्यालय के अनुशासन को तोड़ेगा उसे सजा तो मिलेगी ही। लखनऊ विश्वविद्यालय की डीन (स्टूडेंट वेलफेयर) निशी पांडे का कहना है कि सोना बहुत झगड़ालू किस्म की लड़की थी और निष्कासन के बाद भी कई बार प्रोफेसरों से लड़ने विश्वविद्यालय परिसर आ जाती थी। बहरहाल लगभग तीन महीने से ज्यादा समय जेल में गुजारने के बाद जब वह बाहर निकली तो कोई उसकी मदद करने को तैयार नहीं था।
इस दौरान बलिया में उसके घर वालों द्वारा तय की गई उसकी शादी भी टूट गई। बुरे दौर में घरवालों ने भी उसे सहारा नहीं दिया। वह सालभर से ज्यादा समय गायब रही। हाल ही में लखनऊ विश्वविद्यालय की इस पूर्व छात्र नेता को लोगों ने लखनऊ की सड़कों पर भटकते हुए पाया।
भारत की तलाश
Tuesday, April 8, 2008
कभी तेजतर्रार छात्र नेता: अब पागल
Tuesday, April 1, 2008
ये हमारे देश के होनहार हैं?
‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट’ (आईआईएम) के होनहार छात्रों ने विदेश जाने के बजाय देश में ही अपनी योग्यता के इस्तेमाल का फैसला किया है। इन्होंने विदेश से मिल रहे नौकरी के अवसर को ठुकराने में क्षण भर का भी समय नहीं लिया। हाल में ही आईआईएम-लखनऊ की मेधा सूची में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले गौरव अग्रवाल आम आदमी से जुड़कर देश की उन्नति में सहयोग देना चाहता है। यही वजह है कि उसने विदेश तो दूर की बात कॉर्पोरेट जगत में ही नहीं आने का फैसला लिया है। गौरव ने आईएएनएस से कहा कि, “मैं अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल अपने देश हित में ही करुंगा। आम आदमी से जुड़कर उनकी समस्या कर समाधान करुंगा इसलिए मैनें अब प्रशासनिक सेवा में जाने का मन बनाया है”।
दूसरा स्थान पाने वाली सुरभि खुटेटा ने भी विदेश जाने के पेशकश को ठुकरा चुकी हैं। उन्होंने मैकेन्जी का प्रस्ताव तो चुना लेकिन अपनी शर्तों पर, लिहाजा उन्हें लंदन, दुबई, सिंगापूर, मुम्बई और दिल्ली में से चयन का विकल्प दिया गया। इसमें उन्होंने दिल्ली को चुना। सामाजिक कार्य में रुचि रखने वाली सुरभि भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों से जुड़कर अपने ही देश के लिए कुछ करने कर जज्बा रखती हैं। उन्होंने कहा, “मेरे देश से मुझे पहचान मिली है। अब इसकी सेवा की बारी हमारी है। ”
तीसरे स्थान पर रहे हिमांशु सरीन के विचार भी इन्हीं लोगों से मिलते-जुलते हैं। गौरतलब है कि पिछले साल आईआईएम-एल में 280 छात्रों के लिए 28 विदेशी कम्पनियों के प्रस्ताव आए थे। वहीं इस साल 256 छात्रों को 32 विदेशी कम्पनियों ने प्रस्ताव दिया था लेकिन ज्यादातर छात्रों ने अपने ही देश में रहने का फैसला लिया। इन छात्रों में एक चलन और जोर पकड़ रहा है कि वह नौकरी के बजाय अपना व्यवसाय शुरू करने में ज्यादा रुचि ले रहें हैं। इन छात्रों की इच्छा है कि वह अपनी प्रतिभा का मन मुताबिक उपयोग करें और दूसरों को भी रोजगार दे सकें।
आईआईएम के सूत्र बताते हैं कि अब छात्र कृषि जैसे क्षेत्र में जाने के लिए आतुर हैं जहां पहले ये जाना स्वीकार नहीं करते थे। आईआईएम-एल बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष डॉ। जे। जे। ईरानी इसे भविष्य के लिए बेहतर मानते हैं। उन्होंने कहा कि, “हम आधी सदी के भीतर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहे हैं। हमारे पास दूसरी बौद्धिक शक्ति है जो इस वक्त सर्वश्रेष्ठ है। विज्ञान, चिकित्सा और सॉफटवेयर के क्षेत्र में भारतीय अपना लोहा मनवा चुके हैं। ये फक्र की बात है”।