भारत की तलाश

 
Showing posts with label विधानसभा चुनाव. Show all posts
Showing posts with label विधानसभा चुनाव. Show all posts

Monday, November 24, 2008

उम्र, पांच वर्ष में बढ़ने की बजाये दो वर्ष कम हुई

राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने प्रस्तुत नामांकन पत्र के साथ दिये शपथ पत्र में अपनी उम्र दो वर्ष कम दर्शाई हैं। वर्ष 2003 से लेकर वर्तमान समय का यदि लेखा किया जाये तो उनकी उम्र पांच वर्ष में बढ़ने की बजाये दो वर्ष की कम हुई हैं।

इसका प्रमाण गत 2003 में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में उनके द्वारा प्रस्तुत नामांकन पत्र के साथ दिये गये शपथ पत्र में देखा जा सकता हैं।

12 नवम्बर 2003 को उनके द्वारा जो शपथ पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, उसमें कटारिया ने अपनी उम्र 61 वर्ष दर्शाई हैं जबकि मंगलवार 11 नवम्बर 08 को जो शपथपत्र प्रस्तुत किया हैं उसमें उन्होंने उनकी उम्र 64 वर्ष दर्शाई हैं। गणीतीय दृष्टि से उनकी उम्र 64 की बजाये 66 वर्ष होनी चाहिये थी।

Saturday, September 13, 2008

एक दिन में, मंत्री ने किए 11 सौ शिलान्यास

मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं, नेताओं और मंत्रियों में जनता को सौगातें देने की होड़ सी मच गई है। होड़ भी ऐसी कि नेता लोग एक दिन में 11 सौ से अधिक विकास कार्यो का शिलान्यास व भूमिपूजन कर रहे है। ऐसा ही एक कारनामा कर दिखाया है प्रदेश के कृषि एवं सहकारिता मंत्री गोपाल भार्गव ने।

जागरण की एक ख़बर के अनुसार, रहली विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि भार्गव ने बृहस्पतिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में एक साथ 11 सौ विकास व निर्माण कार्यो की नींव रख डाली। भार्गव ने कहा कि हिंदी पंचाग के मुताबिक कल ग्यारस की तिथि थी और सितंबर की 11 तारीख भी। यह संयोग के साथ-साथ शुभ दिन भी था। इसीलिए वे क्षेत्र की जनता को 11 सौ विकास और निर्माण की सौगात दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वे पिछले साढ़े चार वर्षो में अपने क्षेत्र में आठ हजार निर्माण और विकास कार्यो की आधारशिला पहले ही रख चुके हैं। इस तरह अगर देखा जाए तो एक मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र में नौ हजार से अधिक विकास कार्यो की आधारशिला रखी है।