भारत की तलाश

 
Showing posts with label रसायन शास्त्र. Show all posts
Showing posts with label रसायन शास्त्र. Show all posts

Monday, June 16, 2008

अमेरिकी विश्वविद्यालय को भारतीय का दान

अमेरिका में भारतीय मूल के एक उद्योगपति ने न्यूयार्क के एक विश्वविद्यालय को 1.1 करोड़ डॉलर (लगभग 47 करोड़ रुपए) की राशि दान में दी है। मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले औषधि उद्योगपति जॉन पी. कपूर ने बफेलो स्थित State University of New York को यह राशि दान में दी है। कपूर इस विश्वविद्यालय के छात्र रह चुके हैं। वर्ष 1960 में इसी विश्वविद्यालय ने कपूर को ‘स्नातक फेलोशिप’ प्रदान की थी। उस समय कपूर के पास आगे की पढ़ाई के लिए पैसे नहीं थे।

कपूर द्वारा दान में दी गई राशि से विश्वविद्यालय परिसर में औषधि विद्यालय की स्थापना की जाएगी और साथ ही छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। कपूर ने इंडो-एशियन न्यूज सर्विस से कहा, “इस विश्वविद्यालय ने मुझे काफी कुछ दिया है। आज मैं किसी की भी सहायता करने में सक्षम हूं और मैं सबसे पहले इस विश्वविद्यालय में योगदान दूंगा।” कपूर ने इस विश्वविद्यालय से वर्ष 1972 में चिकित्सा रसायन शास्त्र विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। इसके बाद वे औषधि उद्योग में कूद पड़े। काफी कम समय में एक सफल उद्योगपति का दर्जा प्राप्त करने वाले कपूर अपने जीवन में इस विश्वविद्यालय के योगदान कभी नहीं भूलते हैं। कपूर ने वर्ष 2000 में भी इस विश्वविद्यालय को 50 लाख डॉलर की राशि दान में दी थी।