भारत की तलाश

 
Showing posts with label मादक. Show all posts
Showing posts with label मादक. Show all posts

Sunday, April 13, 2008

भारतीय डॉक्टरों ने ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट के नाजुक अंग गायब किए

गोवा के अंजुना तट पर रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाई गई ब्रिटिश युवती स्कारलेट के शव का ब्रिटिश पुलिस द्वारा तीसरी बार परीक्षण किए जाने पर पाया गया है कि जांच के लिए शरीर में ज़रूरी अंग हैं ही नही। यानी न तो कोई किडनी है, नही ही गर्भाशय और न ही आंतें है। इतने संवेदन शील मामले में भी हमारे विशेषज्ञ डॉक्टरों ने ऐसा किया। साथ ही अपनी रिपोर्ट में दिखाया भी नही कि अंग हटाये गए है !

इन अंगों के न रहने जैसे कि अब किडनी की कमी से मादक पदार्थों के सेवन की पुष्टि, आंतों की कमी से अल्कोहल और गर्भाशय की कमी से ये बात पता लगाने में समस्या आएगी कि बेईज्ज़त किया गया या नहीं। गोवा पुलिस ने दो बार शव का परीक्षण किया है, लेकिन उनसे हत्या के बारे के कारणों का पता नहीं चल सका था।

मीडिया में आयी कुछ समाचार यहाँ, और यहाँ देखे जा सकते हैं।