मुंबई के आतंकी हमले में आतंकवादियों से भिड़ने वाले कमांडो ने द्वितीय विश्व युद्ध के जमाने के हेलमेट और 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान के बुलेट प्रूफ जैकेट पहने थे। यह जानकारी कांग्रेस के राजीव शुक्ला ने 11 दिसम्बर को राज्यसभा में दी। आतंकवाद पर चर्चा में भाग लेते हुए शुक्ला ने कहा कि 'उनके' पास अत्याधुनिक हथियार थे, जबकि हमारे कमांडो के हेलमेट द्वितीय विश्व युद्ध के जमाने के थे और बुलेट प्रूफ जैकेट 1965 के, जबकि पाक आतंकियों के पास रात में देखने वाले कैमरे भी हेलमेट में लगे थे।
उन्होंने कहा कि मुंबई हमले के बाद तीन नेताओं के इस्तीफे हुए, लेकिन अफसरों की भी जिम्मेदारी बनती है। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के चार सेंटर खुलने वाले थे, आखिर वे क्यों नहीं खुले, किसने फाइल दबा रखी थी। रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय इसे आगे बढ़ाएँ। उन्होंने कहा कि हम युद्ध नहीं चाहते। हमें जनता की भावना को समझना होगा और कोई कड़ी कार्रवाई करना होगी। पाकिस्तान तो युद्ध में बर्बाद हो जाएगा। उसके पास 30 लाख डॉलर की विदेशी मुद्रा है, जबकि भारत के पास 25 करोड़ डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है
भारत की तलाश
Showing posts with label द्वितीय विश्व युद्ध. Show all posts
Showing posts with label द्वितीय विश्व युद्ध. Show all posts
Friday, December 12, 2008
हमारे कमांडो ने द्वितीय विश्व युद्ध के हेलमेट, 1965 के भारत-पाक युद्ध के बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुए थे
Labels:
कमांडो,
द्वितीय विश्व युद्ध,
बुलेट प्रूफ जैकेट,
भारत-पाक युद्ध,
हेलमेट
Subscribe to:
Posts (Atom)