भारत की तलाश

 
Showing posts with label कोच. Show all posts
Showing posts with label कोच. Show all posts

Wednesday, August 20, 2008

खेल मंत्री ने पूछा, कौन हैं आप?

यह कहा जा सकता है कि भारत में क्रिकेटरों के अलावा दूसरे खिलाड़ियों की कोई पहचान नहीं है, यहां तक की बैडमिंटन की दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से एक ऑल इंग्लैंड ओपन जीत चुके पुलेला गोपीचंद की भी नहीं। बीजिंग ओलंपिक में हिस्सा लेने के बाद लौटी बैडमिंटन टीम के कोच गोपीचंद जब मंगलवार को टीम की महिला सदस्य सायना नेहवाल के साथ जब खेल मंत्री एमएस गिल से मिलने पहुंचे तो खेल मंत्री गोपीचंद को पहचान नहीं सके, हालांकि वे सायना को अच्छी तरह पहचान गए।

गिल ने सायना का तो दिल खोलकर स्वागत किया, लेकिन उन्होंने गोपीचंद की ओर देखते हुए पूछा कि आप कौन हैं? गिल के इस सवाल से वहां मौजूद तमाम लोग हैरान रह गए। गोपीचंद ने हालांकि गिल के इस सवाल को गंभीरता से नहीं लिया और अपना परिचय राष्ट्रीय कोच के रूप में कराया। मीडियाकर्मियों ने जब गोपीचंद से इस घटना के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘‘कोई बात नहीं, मुझे बुरा नहीं लगा।’’ खेल मंत्री ने सायना को मंगलवार को अपने दफ्तर बुलाया था। टीम का कोच होने के नाते गोपीचंद भी खेल मंत्री से मिलने पहुंचे थे।